दोनैया संपर्क मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला चक्का अचानक निकल गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली गोबर की खाद लादकर खेत में ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर सातनपुर गांव से आ रहा था। चक्का निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच में रुक गई। हादसे के समय ट्रैक्टर पर बैठे सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाने में मदद की।