फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शिक्षा निदेशालय में प्रतियोगियों का डेरा, नहीं खुले विभागों के ताले

Wed, 28 Oct 2026 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतियोगी छात्र तीसरे दिन बुधवार को भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे रहे। टीजीटी व पीजीटी की भर्ती प्रक्रिया पुरानी नियमावली से कराए जाने की मांगों को लेकर यह सोमवार से यहां डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी छात्र तीसरे दिन बुधवार को भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे रहे। टीजीटी व पीजीटी की भर्ती प्रक्रिया पुरानी नियमावली से कराए जाने की मांगों को लेकर यह सोमवार से यहां डेरा डाले हुए हैं। बड़ी संख्या में प्रतियोगी दिन रात निदेशालय परिसर में दरी बिछाकर बैठे हुए हैं।

बुधवार को भी यही स्थिति रही। निदेशालय के कुछ ही कर्मचारी पहुंचे थे वह भी अपने सेक्शन में जाने के बजाय कैंटीन की तरफ दिखे। ऐसे में निदेशालय में छुट्टी जैसी स्थिति बनी रही। लगभग सभी अफसरों के कार्यालय में ताला बंद रहा। किसी भी सेक्शन में कोई काम नहीं किया गया। विभिन्न जनपदों से आने वाले शिक्षक व कर्मचारी वापस लौट गए।

विज्ञापन


शाम को अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा निदेशालय पहुंचे और प्रतियोगियों को वहां से धरना स्थल पर जाने की बात कही। छात्रों ने स्पष्ट मना करते हुए जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। बात नहीं बनी तो उन्हें भी लौटना पड़ा। नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा, छात्रों के साथ धोखा किया गया है, अब छात्र यहां से नहीं हटने वाले हैं। जब तक उनकी मांग नहीं पूरी हो जाती है तब तक वह यहीं पर धरना जारी रखेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल ऑफ कर गायब हैं सहायक उप शिक्षा निदेशक

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल ने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने सहायक उप शिक्षा निदेशक, विज्ञान (आहरण-वितरण अधिकारी) चंद्र प्रकाश के बारे में जानकारी दी है। पत्र में लिखा है कि शिक्षा निदेशालय के प्रत्येक भवनों व अनुभागों की देखभाल की जिम्मेदारी उप शिक्षा निदेशक, विज्ञान की है। ऐसे स्थिति में वह मोबाइल स्वीच ऑफ कर लगातार अनुपस्थित हैं।

उनकी ओर से अवकाश की स्वीकृति की मांग की जा रही थी लेकिन यहां की परस्थितियों को देखते हुए अवकाश अस्वीकृत कर दिया गया और कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों को निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। इसके बावजूद चंद्रप्रकाश की तरफ से उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई है। एडी ने इस मामले को शासन स्तर तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें