मोबाइल ऑफ कर गायब हैं सहायक उप शिक्षा निदेशक
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल ने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने सहायक उप शिक्षा निदेशक, विज्ञान (आहरण-वितरण अधिकारी) चंद्र प्रकाश के बारे में जानकारी दी है। पत्र में लिखा है कि शिक्षा निदेशालय के प्रत्येक भवनों व अनुभागों की देखभाल की जिम्मेदारी उप शिक्षा निदेशक, विज्ञान की है। ऐसे स्थिति में वह मोबाइल स्वीच ऑफ कर लगातार अनुपस्थित हैं।
उनकी ओर से अवकाश की स्वीकृति की मांग की जा रही थी लेकिन यहां की परस्थितियों को देखते हुए अवकाश अस्वीकृत कर दिया गया और कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों को निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। इसके बावजूद चंद्रप्रकाश की तरफ से उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई है। एडी ने इस मामले को शासन स्तर तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।