फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा- एसडीएम बनने के बाद जीवन साथी को लेकर क्या प्राथमिकताएं होंगी

Sun, 22 Feb 2026 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2024 साक्षात्कार के छठे दिन विभिन्न पैनलों ने लगभग 120 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। प्रत्येक पैनल ने औसतन 10 अभ्यर्थियों से विस्तृत बातचीत की। इस प्रकार, पहले बैच का साक्षात्कार समाप्त हुआ।
विज्ञापन
यूपीपीसीएस का इंटरव्यू। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2024 साक्षात्कार के छठे दिन विभिन्न पैनलों ने लगभग 120 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। प्रत्येक पैनल ने औसतन 10 अभ्यर्थियों से विस्तृत बातचीत की। इस प्रकार, पहले बैच का साक्षात्कार समाप्त हुआ। सोमवार से दूसरे बैच की साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। साक्षात्कार के दौरान एक महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि यदि वह एसडीएम बनने के बाद विवाह करती हैं तो जीवन साथी के चयन को लेकर उनकी क्या प्राथमिकताएं होंगी। साथ ही दहेज को लेकर आप क्या करेंगी।

विज्ञापन


इस संदर्भ में सामाजिक व्यवहार से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। वहीं, कल्पवृक्ष और पारिजात वृक्ष का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक व पौराणिक संदर्भ पूछे गए। टेबल टेनिस जैसे खेल से प्रशासन में कौन-से सकारात्मक तत्व अपनाए जा सकते हैं और उन्हें नीति के रूप में कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर भी सवाल हुए।साक्षात्कार के दौरान समसामयिक सामाजिक बहसों, प्रशासनिक नैतिकता, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, तकनीकी बदलाव और व्यक्तिगत दृष्टिकोण जैसे विविध आयामों पर अभ्यर्थियों की तैयारी और संतुलित सोच का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें