भारतीय रेलवे एक ओर अमृत काल और आधुनिक सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जैसे प्रमुख जंक्शन पर यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
भारतीय रेलवे एक ओर अमृत काल और आधुनिक सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जैसे प्रमुख जंक्शन पर यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार सुबह ग्वालियर से बनारस जा रही ट्रेन संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस जंक्शन पर 40 मिनट तक खड़ी रही, इसके बावजूद ट्रेन के कोचों में पानी नहीं भरा गया। इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सफर कर रहे यात्री विपिन कुमार दुबे ने बताया कि कोच में पानी पूरी तरह खत्म था। सुबह का समय होने के कारण यात्रियों को शौचालय जाने और मुंह धोने तक के लिए पानी नहीं मिल सका। यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह बेपरवाह नजर आए।
यात्री अवधेश और सुनीता ने बताया कि ट्रेन सुबह पौने छह बजे ही जंक्शन पहुंच गई थी। 40 मिनट के लंबे ठहराव के दौरान कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन रेल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। हैरानी की बात यह है कि यात्रियों के हंगामे और शिकायत के बाद भी सिस्टम नहीं जागा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि पानी भरा गया था।