उन्होंने कहा कि बिहार की प्रतिष्ठा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गिरा रहे हैं। वह समाधान यात्रा पर नहीं, बल्कि पिकनिक यात्रा पर निकले हैं। बिहार में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा नीतीश और उनकी यात्रा के सौंदर्यीकरण पर खर्च हो रहा है। इस भ्रष्ट शासन से हम मुक्ति दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाजवाद के नाम पर कुछ लोगों ने अपने परिवार का पोषण किया है, लेकिन अब देश की जनता सब समझ गई है।रामचरित मानस हमारा पूज्य ग्रंथ है और उस पर हमले का खामियाजा नीतीश सरकार को भुगतना होगा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म सबका मूल है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी आपा,मुकेश पांडेय,सत्यम अवस्थी,दीपक पांडेय,आदित्य चौबे,सुभाष यादव,रामाशंकर मिश्रा उपस्थित रहे।