फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : राधाकृष्ण मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Thu, 26 May 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार की शाम राजेंद्र सिंह मंदिर में पूजा करने के बाद घर के अंदर सो गए। घात लगाए चोर आधी रात के बाद मंदिर से कीमती अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। बताया गया कि मंदिर के अंदर पूजा करने के लिए लोगों को दो द्वार से होकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के मलाकबलऊ मजरा लालूडीह गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर से चोर अष्टधातु की कीमती कृष्णमूर्ति उठा ले गए। सुबह जब भक्त लोग मंदिर में पूजा करने गए तो कीमती मूर्ति गायब थी। जानकारी मिलते आसपास के लोग आ गए। सूचना पर सीओ सोरांव सुधीर कुमार के अलावा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजेंद्र सिंह निवासी लालूडीह के दरवाजे के पास राधे कृष्ण की प्राचीन मंदिर राधे कृष्ण की मंदिर है। जिसमें अष्टधातु की श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति विराजमान थी। 

विज्ञापन



बुधवार की शाम राजेंद्र सिंह मंदिर में पूजा करने के बाद घर के अंदर सो गए। घात लगाए चोर आधी रात के बाद मंदिर से कीमती अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। बताया गया कि मंदिर के अंदर पूजा करने के लिए लोगों को दो द्वार से होकर जाना पड़ता था। चैनल के खराब होने से ताली नहीं लगी थी। अंदर के दरवाजे की ताली तोड़कर चोरों ने घटना का अंजाम दिया।


बता दें कि 2006 में इसी मंदिर में स्थापित श्री कृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति चोर उठा ले गए थे। जिसे एसटीएफ  और पुलिस ने कई महीने बाद मूर्ति समेत चोरों को पकड़ लिया था। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सायंकाल एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें