फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफ को सेंट्रल जेल नैनी से भेजा गया डिस्ट्रिक्ट जेल बरेली

Sat, 11 Jul 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई एवं शहर पश्चिमी के पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ मोहम्मद अशरफ को शनिवार की सुबह केंद्रीय कारागार नैनी से पुलिस सुरक्षा के बीच डिस्ट्रिक जेल बरेली भेज दिया गया। गौरतलब है कि करीब तीन साल की फरारी के बाद एक लाख के इनामियां अपराधी मो. अशरफ बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख आरोपियों में से एक है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद ही अशरफ भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी। तीन जुलाई को कौशांबी जनपद के हटवा से असरफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया और नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया था। अशरफ पर 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें पांच मुकदमों में वांछित चल रहा था। गुरुवार को सुबह 10 बजे पुलिस ने 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को 10 बजे पुलिस ने नैनी सेंट्रल जेल में उसे दाखिल कर दिया था।

अशरफ की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी लाइसेंसी पिस्टल उसके गुर्गे अबू तालिब उर्फ एसपी सिटी के घर से बरामद की थी। अबू तालिब को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इस बीच शुक्रवार देर रात शासन से उसे नैनी सेंट्रल जेल से हटाकर डिस्ट्रिक्ट जेल बरेली भेजने का आदेश आ गया।  नैनी के जेलर वीरेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 6:45 बजे पुलिस अभिरक्षा में मोहम्मद अशरफ को डिस्ट्रिक्ट जेल बरेली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें