अख्तर के घर में ही हैं अतीक के दो बेटे
अख्तर के ही घर में अतीक के बेटे एहजम व अबान मौजूदा समय में रह रहे हैं। पिछले साल नौ अक्तूबर को राजरूपपुर बाल गृह से मुक्त किए जाने के बाद दोनों को यहीं ले जाया गया था। दोनों को उनकी बुआ (अतीक अहमद की दूसरे नंबर की बहन) परवीन कुरैशी के सुपुर्द किया गया था। जिन्होंने बाल कल्याण समिति के समक्ष हलफनामा प्रस्तुत कर बताया था कि दोनों को हटवा स्थित रिश्तेदार अंसार अहमद के घर रखा जाएगा। गिरफ्तार अख्तर अंसार का ही बेटा है। 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो मार्च को दोनों बेटों को बाल गृह में आवासित कराया गया था। 221 दिन बाद उन्हें यहां से निकाला गया था।