पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं।
- फोटो : अमर उजाला।
22 अप्रैल को हुआ था हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई थी। आतंकियों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर उन्हें गोलियां मारी थीं। आतंकियों ने कई पुरुषों के कपड़े भी उतरवाए थे। प्राइवेट पार्ट देखकर हमला किया था।
हमले में जान गंवाने वाले कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को निकाली गई। 26 वर्षीय शुभम अपनी नई विवाहिता पत्नी आशान्या, माता-पिता, बहन, बहनोई और ससुराल के रिश्तेदारों के साथ पहलगाम घूमने गए थे। इस दौरान वे आतंकी हमले का शिकार हो गए। इस हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी।