आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। शुक्रवार सुबह घर में कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कीडगंज थाने का पुलिसकर्मी बताया और कीडगंज थाने पहुंचने को कहा। वहां जाने पर पता चला कि भाई की लाश यमुना में मिली है। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने 30 तारीख की देर रात उसके लापता होने की जानकारी दी थी। इस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का आरोप, पूर्व की रंजिश में की गई हत्या
आराधना ने आरोप लगाया कि उसके भाई की रंजिश में हत्या की गई है। पिछले साल अप्रैल में उस पर जानलेवा हमला किया गया था। लोहे की राॅड व तमंचे की बट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया गया था। कान व सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चला गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह ठीक हो सका था। बहन ने आरोप लगाया कि मामले में भी कैंट पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि, कुल छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही मुकदमे में चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है।