फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आशा कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 02 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मिश्रा बांध के कौंधियारा में 13 सूत्रीय मांगों पर आशाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
विकासखंड कौंधियारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीएचसी अधीक्षक उमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने के साथ पूर्व में हुए समझौते को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि छह फरवरी 2026 को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के साथ वार्ता में मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन छह माह बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने आधार भुगतान बढ़ाने, लंबित प्रोत्साहन राशि जारी करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य सुरक्षा कवर और जीवन बीमा बढ़ाने समेत अन्य मांगें रखीं। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान शिवकुमारी, रीता, राम मढ़ी पाल, कांति कुशवाहा, राजकुमारी कुशवाहा और रितु पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें