फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय पर की नारेबाजी

Thu, 16 May 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आशा वर्कर एसोसिएशन की जिला उपाध्यक्ष रंजना भारतीया ने कहा कि आशाओं को सरकार ने प्रोत्साहन राशि पर रखा है। आशा कार्यकर्ता वही कार्य करेंगे जिसका उन्हें पैसा मिलता है। बावजूद इसके अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए आशाओं से आभा आईडी बनवाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद की आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मनमानी रवैये के कारण हुई आशा कार्यकर्ता की मौत पर आश्रित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की और आभा आईडी बनाने का कार्य आशाओं से लेने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। 

विज्ञापन











आशा वर्कर एसोसिएशन की जिला उपाध्यक्ष रंजना भारतीया ने कहा कि आशाओं को सरकार ने प्रोत्साहन राशि पर रखा है। आशा कार्यकर्ता वही कार्य करेंगे जिसका उन्हें पैसा मिलता है। बावजूद इसके अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए आशाओं से आभा आईडी बनवाने का कार्य कर रहे हैं। इससे आशाएं घर-घर जाकर आभा आईडी बना रही हैं, जिसका कि उन्हें कोई पारिश्रमिक या भुगतान नहीं किया जा रहा है। आशाएं ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगी जिसका कि उन्हें पैसा नहीं मिलता। 

आभा आईडी बनाने के कार्य में लगाई गई चाका ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता सोना पाल की दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। अधिकारी उसकी मौत काम ड्यूटी के दौरान न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। आशाओं ने दिवंगत आशा के परिजनों को बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही आशाओं को आभा आईडी बनाने के कार्य से मुक्त करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें