फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मौसम बदलते ही कूलर व पंखों की मांग बढ़ी

Mon, 16 Mar 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरिसेनगंज - महिला ग्राहकों को इंडक्शन दिखाता दुकानदार
विज्ञापन
मौसम के बदलते रुख और बढ़ी गर्मी से बाजारों में कूलर और पंखों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। बाजार में विभिन्न प्रकार के कूलर व पंखे की नई खेप आ चुकी है। कम बिजली खपत वाले पंखे कूलर को ग्राहक प्राथमिकता दे रहे हां।
विज्ञापन


इस बार मार्च के शुरुआती दौर में ही मौसम ने ऐसी करवट बदली की लोगों की दिनचर्या ही बदल गई। दिन में तेज धूप व तपिश के चलते बाजार में कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है। मियांजी का पूरा स्थित दुकानदार जावेद असलम का कहना है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल जल्द मौसम में बदलाव आने से गर्मी और तपिश का एहसास होने से लोग कूलर और पंखे की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक कम बिजली खपत होने वाले तथा बैटरी से चलने वाले पंखे और कूलर खरीदने में वरीयता दे रहे हैं।

नाटी इमली बाजार स्थित दुकानदार मोहम्मद आसिफ ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के चलते अब ग्राहकों को उचित दाम के साथ ही फाइनेंस की सुविधा भी देनी पड़ रही है। गंजिया बाजार स्थित कारोबारी वीनू केसरवानी ने बताया कि ब्रांडेड कूलर के साथ बीएलडीसी तकनीक के कम वाट के पंखों की बिक्री में खासा इजाफा हुआ है।

हरिसेनगंज - महिला ग्राहकों को इंडक्शन दिखाता दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें