फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गुलाबी ठंड में निकलने लगे रजाई और लिहाफ

Sat, 31 Oct 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। वातावरण में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे रात और सुबह के तापमान में गिरावट आई है। सिहरन बढ़ने के साथ लोगों ने संदूक और अलमारियों में रखे गर्म कपड़े, रजाई, कंबल व लिहाफ निकालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं से ठंड का एहसास बढ़ गया है। रात में पंखे और कूलर बंद होने लगे हैं और सोते समय हल्के कंबल व रजाई की जरूरत महसूस होने लगी है। महिलाओं ने ऊनी कपड़ों, स्वेटर, कंबल और लिहाफों को निकालकर धूप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, बाजारों में रजाई-गद्दे की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। लोग पुरानी रजाइयों की रुई धुनाई कराने और नए कवर चढ़वाने की तैयारी कर रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। लापरवाही से सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाने तथा ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें