कार के धक्के से घायल एआरटीओ भूपेश गुप्ता को आपरेशन के दूसरे दिन भी होश नहीं आया। हालांकि उनके हाथ पैर में कुछ हरकत जरूर हुई है, इससे डॉक्टरों ने शीघ्र ही रिकवर होने और होश आने की उम्मीद जताई है।
कार के धक्के से घायल एआरटीओ भूपेश गुप्ता को आपरेशन के दूसरे दिन भी होश नहीं आया। हालांकि उनके हाथ पैर में कुछ हरकत जरूर हुई है, इससे डॉक्टरों ने शीघ्र ही रिकवर होने और होश आने की उम्मीद जताई है। अस्पताल में परिवार के सदस्यों के अलावा स्टाफ के तमाम अधिकारी मौजूद हैं। आरटीओ राजेश मौर्य ने बताया कि भूपेश चौबे को शीघ्र ही होश आने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर एआरटीओ की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
नैनी में वाहन की चेकिंग के एआरटीओ भूपेंद्र चौबे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि एआरटीओ के शीशे से टकराते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गए थे। हादसे में उनको गंभीर चोटे आई हैं। आनन फानन में उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर मेदांता लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार को पांच डॉक्टरों की टीम ने एआरटीओ के सिर का सफल आपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक एआरटीओ के लिए तीन दिन बेहद अहम हैं।