फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले : वोट की राजनीति की वजह से हटाया नहीं जा सका था अनुच्छेद 370

Fri, 04 Nov 2022 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश के बाहर हैं। पहले उनका कब्जा थाना, चौकी आदि में था। उसे भाजपा सरकार ने खत्म किया। प्रयागराज में जमीनों पर से कब्जा भी खत्म किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि देश में पूर्व की सरकारों ने सिर्फ वोट की राजनीति की। वोेट की राजनीति की वजह से ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटाया जा सका। इसे मोदी सरकार ने खत्म किया। डिप्टी सीएम ने यह बातें प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में कहीं। 

विज्ञापन



जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश के बाहर हैं। पहले उनका कब्जा थाना, चौकी आदि में था। उसे भाजपा सरकार ने खत्म किया। प्रयागराज में जमीनों पर से कब्जा भी खत्म किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रो. आरके चौबे ने कहा कि प्रदेश में अब जनता भयमुक्त है। शिक्षा के क्षेत्र मेें उल्लेखनीय काम तो हो ही रहे हैं, साथ ही विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। 

विज्ञापन

जन संवाद में एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार चलती रहे इसके लिए प्रबुद्ध जनों को संकल्प लेना होगा कि पिछली सरकारें जिन्होंने जनता का दोहन किया, दोबारा प्रदेश में न आ पाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जनता में न्याय का स्थान बड़ा है। प्रदेश सरकार ने गुंडे माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है इससे अपराध में कमी आई है और महिलाएं भयमुक्त हैं। 


इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक विजय कुमार द्विवेदी ने डिप्टी सीएम से प्रयागराज में एम्स स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रो. एचएस उपाध्याय, प्रो. सुनील मिश्रा, सुबोध सिंह, सुशील मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा गणेश केसरवानी, डॉ. भगवत पांडेय आदि ने शिरकत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें