फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में योगा, खेल, नृत्य के जरिए निखार रहे कला

विज्ञापन
1 of 3
yoga - फोटो : social media
कोरोना के खतरे के चलते स्कूलों में छुट्टी होने, देश भर में लॉकडाउन होने के चलते घर की चाहरदीवारी में बंद बच्चे, छुट्टी के दौरान योगा, ध्यान, पेटिंग, क्राफ्ट, खेल और पुराने कोर्स की पढ़ाई करके अपने को व्यस्त किए हैं।

बच्चों की कला को निखारने में उनके अभिभावक भी आगे आए हैं। बच्चों को योगा एवं ध्यान सिखा रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शेफाली नंदन यह मानती है कि यदि 21 दिन बच्चे इसी लगन से योगा करते रहे तो वह इनकी आदत में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टिशू पेपर से बना रही मॉस्क

सेंट मैरी कान्वेंट की दसवीं की छात्रा अभिज्ञा कृष्णा लॉकडाउन के दौरान घर में बैठे-बैठे टिशू पेपर से कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स के लिए मॉस्क बना रही हैं। वह अपने मॉस्क तैयार करने के बाद 10 मॉस्क क्षेत्र के वंचितों को वितरित भी कर रही हैं। अभिज्ञा के पिता डॉ. अविनाश श्रीवास्तव मदद कर रहे हैं।

घर में पड़े स्क्रैप से बनाया चिड़ियों के लिए घोसला

एमएनएनआईटी में प्रबंधन विभाग में प्रोफेशर डॉ. तनुज नंदन, पत्नी डॉ. शेफाली नंदन एवं बच्चों नमन, आशमन के साथ मिलकर पहले योग, ध्यान और बाद में बचे समय में घर में पड़े स्क्रैप से चिड़ियों के लिए घोसला बना दिए। उनका कहना है कि अर्से बाद बच्चों के साथ बैठकर समय व्यतीत करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डांस करतीं बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

नृत्य सीखने के साथ चल रही छुपा-छुपाइ

एसएमसी की तीसरी कक्षा की छात्रा वाची कीर्ति कोरोना के चलते हुई छुट्टी के दौरान घर में अपनी दादी से नृत्य सीख रही हैं। नृत्य सीखने के बाद बच्चे बाल सुलभ गतिविधयों में लग जाते हैं, यह बच्चे चद्दर से टेंट लगाकर उसमें छुपा-छुपाई खेल रहे हैं।

स्कूल से मिले ऑनलाइन सवाल हल कर रहे बच्चे

महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में नौवीं के छात्र अथर्व एवं आठवीं की छात्रा अन्वेषा पांडेय स्कूल से मिले ऑनलाइन वर्कसीट को हल करने में लगे रहे। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी दादी विमला पांडेय उनके साथ पूरे समय बैठी रहीं। बच्चे खाली समय में अपने पिता डॉ. शैलेष पांडेय के साथ मिलकर योगा कर रहे हैं।

बच्चों को चित्रकारी, पढ़ाई को प्रेरित कर रहे श्रीनारायण

दिव्यांगों की सेवा करने में राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके श्रीनारायण यादव कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में अपने बच्चों अनन्या, हर्ष एवं हर्षितको चित्रकारी और पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों का मन लगे इसके लिए अभिभावकों को उनके साथ समय देना चाहिए।

छत पर बच्चे के साथ खेल क्रिकेट

प्राथमिक शिक्षक अनुराग सिंह गंगागुरुकुलम में पढ़ने वाले अपने बेटे आर्यन सिंह के साथ मिलकर छत पर क्रिकेट खेल रहे हैं। स्कूल से मिल ऑनलाइन होमवर्क करने के बाद आर्यन पिता के साथ मिलकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें