पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बाइक चोरी की एक-दो घटनाओं के बाद चोर गिरोह की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें चोर गिरोह के कुछ सदस्य बोलेरो का लॉज तोड़ते नजर आए।
पुरामुफ्ती पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके सदस्य सैंट्रो कार में घूम-घूमकर गाड़ियां उड़ाते थे। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बाइक व दो कार बरामद की है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बाइक चोरी की एक-दो घटनाओं के बाद चोर गिरोह की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें चोर गिरोह के कुछ सदस्य बोलेरो का लॉज तोड़ते नजर आए।
इसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। सटीक सूचना पर बुधवार रात अहमदपुर पावन गांव में निर्माणाधीन रेलवे पुलिया के पास से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन बाइक व सैंट्रो व टवेरा बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार किए गए मो. आमिल, तुफैल अहमद, आशीष कुमार व तौफीक अहमद ने बताया कि वह सभी मिलकर वाहन चोरी करते हैं। यह भी बताया कि बरामद सैंट्रो कार से ही घूम-घूमकर वह रेकी करते हैं और फिर मौका पाकर वाहन उड़ा देते हैं। एसओ ने बताया कि सभी आरोपी कौशाम्बी के सरायअकिल के रहने वाले हैं। इनमें से तुफैल पर चोरी के साथ ही दुष्कर्म का भी मुकदमा दर्ज है।