फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : माफिया अतीक अहमद के साले जकी अहमद की गिरफ्तारी पर रोक, रंगदारी मांगने का दर्ज है मुकदमा

Tue, 22 Oct 2024 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवेचना में पूर्ण सहयोग करने की शर्त पर अतीक के साले जकी अहमद की गिरफ्तार पर रोक लगा दी है। साथ ही विपक्षी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह आदेश जकी की याचिका पर दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवेचना में पूर्ण सहयोग करने की शर्त पर अतीक के साले जकी अहमद की गिरफ्तार पर रोक लगा दी है। साथ ही विपक्षी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह आदेश जकी की याचिका पर दिया।

धूमनगंज में करैली निवासी मो.आमिर ने जकी व अन्य लोगों पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। याची ने एफआईआर को रद्द करने की मांग कर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। वकील अधिवक्ता मो.इरफान व शादाब अली ने दलील दी कि याची ने कोई अपराध नहीं किया है। उसे फर्जी फंसाया गया है।

विज्ञापन

आरोप से स्पष्ट है कि मामला जमीन की चौहद्दी से जुड़ा हुआ है। पूरा मामला सिविल प्रकृति का है। जानबूझकर मामले को आपराधिक प्रकृति का रंग दिया गया है। शासकीय अधिवक्ता ने याचिका का विरोध किया। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें