फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए मैदान में पुलिस अफसरों की फौज, अब तक 77 अधिकारी तैनात

Sat, 07 Dec 2024 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज कमिश्नरेट और जोन व रेंज को मिला लिया जाए तो राजपत्रित अफसरों की कुल संख्या 100 के पार हो चली है। राजपत्रित अधिकारियों में डिप्टी एसपी व उनके ऊपर के रैंक के अफसर शामिल हैं। मेले में अब तक 19 एडिशनल एसपी की तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्दे नजर पुलिस लाइन में तैयारी का निरीक्षण करते हैं एडीजी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए शासन की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। दिव्य, भव्य और सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस अफसरों की फौज मैदान में उतार दी गई है। अब तक 77 अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। इनमें आईपीएस के साथ-साथ पीपीएस अफसर भी शामिल हैं।

प्रयागराज कमिश्नरेट और जोन व रेंज को मिला लिया जाए तो राजपत्रित अफसरों की कुल संख्या 100 के पार हो चली है। राजपत्रित अधिकारियों में डिप्टी एसपी व उनके ऊपर के रैंक के अफसर शामिल हैं। मेले में अब तक 19 एडिशनल एसपी की तैनाती की जा चुकी है। जबकि, डिप्टी एसपी की संख्या 57 है। इसके अलावा आईपीएस अफसर को एसएसपी कुंभ की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


मेला ड्यूटी के लिए आए अफसरों को अलग-अलग महाकुंभ क्षेत्र, कमिश्नरेट व जीआरपी अफसरों के साथ लगाया गया है। एडिशनल एसपी में चार प्रयागराज कमिश्नरेट, 13 मेला क्षेत्र व दो एसपी रेलवे के निर्देशन में ड्यूटी देंगे। इसी तरह डिप्टी एसपी की बात करें तो 12 प्रयागराज कमिश्नरेट, 40 मेला क्षेत्र व पांच जनपदीय जीआरपी में सेवाएं देंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

कमिश्नरेट, जोन व रेंज मिलाकर 34 अफसर

अगर बात प्रयागराज कमिश्नरेट, रेंज व जोन को मिलाकर की जाए तो यहां कुल 34 अफसर तैनात हैं। कमिश्नरेट में 12 आईपीएस व 19 डिप्टी एसपी मौजूदा समय में सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह जोन में एडीजी समेत दो जबकि रेंज में एक अफसर तैनात हैं। इसके अलावा पीएसी में तीन व रेलवे में दो आईपीएस अफसर तैनात हैं। इन सभी को मिला लिया जाए तो मौजूदा समय में महाकुंभ के लिए सेवाएं दे रहे अफसरों की संख्या 100 के पार हो चुकी है। अफसरों की कुल संख्या 109 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें