फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सैन्यकर्मी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, पति हिरासत में, प्रताड़ना का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के सैनिक कॉलोनी निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी अर्चना वर्मा (34) का शव मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से विवाहिता का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के सैनिक कॉलोनी निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी अर्चना वर्मा (34) का शव मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से विवाहिता का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर नगर के यशोदा नगर निवासी निर्मल कमल की संगम क्षेत्र स्थित ओडी फोर्ट में तैनाती है। वह पत्नी अर्चना वर्मा और चार माह की बेटी के साथ धूमनगंज स्थित मधुवन विहार के सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार रात दरवाजा खटखटाने पर आवाज नहीं आई। इस पर किसी तरह कमरे के अंदर पति गया तो देखा कि अर्चना फंदे से लटकी थीं। घटना की जानकारी होने पर पति ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने दहेज के लिए ताने देने और प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। साथ ही पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। अर्चना के मायकेवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी, चार माह की है बेटी

अंकित ने बताया कि करीब चार साल पहले बहन की शादी निर्मल कमल से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इसी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि अंकित की तहरीर पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें