फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन आज शहर में

विज्ञापन
Governor Anandi Ben will visit city today
विज्ञापन
प्रयागराज। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को प्रयागराज पहुंच रही है। यहां वह विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।सुबह 9.55 बजे वह हेलीकॉप्टर से सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय परिसर में बने हैलीपैड पर उतरेंगी। सुबह 10 से 12 बजे तक यहां दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद वह सरकिट हाउस पहुंचेंगी। दिन में 3.10 बजे उनका संग्रहालय जाने का कार्यक्रम है। शाम 4.25 बजे पार्वती हास्पिटल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह भाग लेंगी। शाम पांच बजे वह संगम क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। इस दौरान अक्षयवट दर्शन का भी उनका कार्यक्रम है। सरकिट हाउस में ही रात्रि विश्राम के बाद वह मंगलवार सुबह दस बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें