फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में लहराई पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की धर्मध्वजा

Wed, 09 Jan 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
धर्मध्वजा फहराते संत
विज्ञापन
 संगम की रेती पर बनी पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की छावनी में मंगलवार को अखाड़े की परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चार के  बीच धर्मध्वजा लहराई। ध्वज पर हनुमानजी का चित्र और पंचदेवोपासना का प्रतीक चिन्ह पंजा अंकित है।
विज्ञापन


पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मेला प्रबंधक और उत्तर पद्धत के श्रीमहंत महेश्वर दास के अतिरिक्त पश्चिम पद्धत के श्रीमहंत रघुमुनि जी महाराज, दक्षिण पद्धत के श्रीमहंत दुर्गादास जी महाराज और पूर्व पद्धत के महंत अद्वैत्तानंद जी महाराज की मौजूदगी में ध्वजारोहण के बाद सर्वमंगल और मेले की कुशलता के लिए कामना की गई। ध्वजारोहण में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम, श्रीमहंत भरत दास, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास, श्रीमहंत अमृत मुनि, श्रीमहंत दर्शन मुनि, रमेश मुनि, महात्मा मुनि, सचिव महंत अग्रदास, संयुक्त सचिव महंत व्यास मुनि, कोठारी महंत शिवानंद जी, कारबारी महंत राममुनि, महंत बंशीदास, महंत डॉ.लक्ष्मण दास, जमालपुर, बिहार के महंत डॉ.मनोहर दास आदि शामिल थे।

इससे पहले सोमवार को रमता पंच ने कौशाम्बी के कुटिया गांव से चलकर मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए रामबाग स्थित पथरचट्टी रामलीला मैदान पहुंचकर नगर प्रवेश किया था। पंच के साथ ही अखाड़े के आराध्य भगवान श्रीचंद्र जी का मंदिर भी लाकर रामबाग मैदान पर स्थापित किया गया था। संयुक्त सचिव महंत व्यास मुनि के मुताबिक 11 जनवरी को अखाड़े की पेशवाई धूमधाम से निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें