फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में सात नए अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सात अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह सभी न्यायाधीश उच्च न्यायिक सेवा कैडर के न्यायिक अधिकारी हैं। नियुक्त किए गए जजों में मो. असलम, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी(ठाकुर), नवीन श्रीवास्तव, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी और अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव भारत सरकार राजिंदर कश्यप के अनुसार साधना रानी(ठाकुर), सैयद आफताब हुसैन रिजवी और अजय कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति उनके शपथ लेने की तिथि से दो वर्षों के लिए की गई है। जबकि मो. असलम की नियुक्ति पद ग्रहण करने की तिथि से 14 जनवरी 2023 तक, अनिल कुमार ओझा एक जुलाई 2022 तक, नवीन श्रीवास्तव 19 दिसंबर 2021 और अनिल त्यागी 31 दिसंबर 2022 तक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें