फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से ग्यारहवीं में होगी एप्लाइड मैथमेटिक्स की पढ़ाई

Wed, 01 Apr 2020 09:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mathematics
विज्ञापन
  • सीबीएसई की ओर से शुरू किए गए नए विषय से अलग-अलग फील्ड के लिए मैथ्स के एप्लीकेशन की जानकारी मिलेगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ग्यारहवीं के छात्रों को उनकी अभिरूचि के हिसाब से अब गणित की पढ़ाई कराएगा। बोर्ड की ओर से सेकेंड्री लेवल पर मैथ के कोर्स में एप्लाइड मैथमेटिक्स का इलेक्टिव सब्जेक्ट जोड़ दिया है। सीबीएसई की ओर से नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत होने के पहले दिन एक अप्रैल को ही इस महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की गई है। बोर्ड ने ग्यारहवीं के छात्रों के लिए लागू इस नए इलेक्टिव सब्जेक्ट को  वर्तमान सत्र 2020-21 से लागू करने का फैसला किया है। लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में दसवीं पास करके आने वाले छात्र-छात्राएं ग्यारहवीं में एप्लाइड मैथमेटिक्स को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में चुन सकते हैं।

विज्ञापन



सीबीएसई के निदेशक एकेडमिक डॉ. जोसेफ इमैनुएल के अनुसार एप्लाइड मैथमेटिक्स जोड़ने का उद्देश्य गणित एवं सांख्यिकी के टूल्स को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा देना, दैनिक जीवन के अनुभवों और समस्याओं को गणित के सिद्घांतों के जरिए समझने और छात्रों में लॉजिकल रीजनिंग के स्किल्स को बढ़ावा देने केलिए किया गया है। बोर्ड का मानना है कि ग्यारहवीं में एन्लाइड मैथमेटिक्स का चुनाव करने वाले छात्रों को हायर स्टडीज में मैथमेटिक्स के अध्ययन में सहायता मिलेगी।


सीबीएसई ने अपनी नोटिस में स्पष्ट किया है कि नए सब्जेक्ट को लागू करने का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के कहने पर किया गया है। एप्लाइड मैथमेटिक्स का प्रश्नपत्र छात्रों को अलग-अलग फील्ड के मैथ के एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देगा। छात्रों को ग्यारहवीं में मैथमेटिक्स अथवा एप्लाइड मैथमेटिक्स में से किसी एक का चुनाव करना होगा। बोर्ड की ओर से इससे पहले 2020 की परीक्षा से पहले दसवीं के छात्रों के लिए बेसिक एवं स्टैंडर्ड मैथ का कोर्स लागू किया गया था।
विज्ञापन


कामर्स, सोशल साइंस के छात्र होंगे लाभान्वित
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गणित एक ऐसा विषय है जो आगे चलकर इकोनामिक्स, कामर्स, सोशल साइंस और दूसरी फील्ड में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गणित का मौजूदा कोर्स साइंस के साथ बखूबी जाता है, परंमु विवि शिक्षा के समय यह कोर्स कामर्स और सोशल साइंस आधारित विषय के साथ नहीं जाता है। इसी बात को ध्यान में रखकर नया एप्लाइड मैथमेटिक्स जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थी को ऐसी मैथमेटिक्स पढ़ाना है जो फिजिक्स के अलावा दूसरी फील्ड में भी प्रयोग में आ सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें