फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि और संघटक महाविद्यालयों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाने की तैयारी है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने संघटक महाविद्यालयों से पीएचडी की सीटों का ब्यौरा मांगा है और इनमें से तीन कॉलेजों ने ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

इविवि में इन दिनों स्नातक, परास्नातक, विधि, प्रोफेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पीएचडी में मौजूदा सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण इविवि प्रशासन ने क्रेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की थी। इविवि प्रशासन अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में और इसके लिए कॉलेजों से पीएचडी की रिक्त सीटों के बारे में जानकारी मांगी गई है। सीएमपी पीजी कॉलेज, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय ने पीएचडी की रिक्त सीटों के बारे में इविवि प्रशासन को जानकारी सौंप दी है। जल्द ही अन्य कॉलेजों से भी जानकारी मिल जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो 20 जून से क्रेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
इविवि में प्रवेश के लिए एक लाख रजिस्ट्रेशन
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बृहस्पतिवार शाम तक कुल 102458 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 44893 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12009 एवं 675, बीएएलएलबी के लिए 5750 एवं 3267, एलएलबी के लिए 8885 एवं 4894, स्नातक के लिए 49081 एवं 26538, परास्नातक के लिए 21357 एवं 6175, बीएड के लिए 2304 एवं 1330, एमएड के लिए 571 एवं 337, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 792 एवं 442 और एलएलएम के लिए 1709 एवं 1235 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें