फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 17 जून को होगी परीक्षा

Wed, 08 May 2019 10:28 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति पर मंगलवार को विराम लग गया। पीसीएस मेंस के लिए सात मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सबसे खास यह कि फॉर्म गलत भरने पर अभ्यर्थियों को एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा, लेकिन ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में केंद्र एवं वैकल्पिक विषय के विकल्प में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार अभ्यर्थी सैंपल स्नैपशॉट के आधार पर पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही ऑनलाइन फार्मेट भरें। फॉर्म को भरकर सेव करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रदर्शित फार्मेट पर परीक्षा केंद्र के रूप में प्रयागराज या लखनऊ में से किसी एक और इसके अलावा एक वैकल्पिक विषय का चुनना होगा। केंद्र और वैकल्पिक विषय में कोई परिवर्तन मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया 16 मई तक पूरी कर लेनी है।
 
सभी स्तरों पर ऑनलाइन सूचनाएं भरने के बाद सब्मिट किए गए फॉर्म को मुद्रित करना होगा। आयोग की ओर से निर्धारित समयसीमा के दौरान अभ्यर्थियों को अगर कोई गलती नजर में आती है तो उसके संशोधन के लिए एक मौका दिया जाएगा। संशोधन भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 22 मई तक मौका दिया गया है और इस दौरान एसबीआई समेत 55 बैंकों में से किसी एक बैंक का चयन करते हुए ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन भरे गए फॉर्म सेट को प्रिंट करके उसके साथ अन्य जरूरी अभिलेखों को संलग्न करते हुए आवेदन की हार्डकॉपी 29 मई तक (शाम पांच बजे तक) पंजीकृत डाक के माध्यम से या आयोग के गेट नंबर तीन पर स्थित डाक अनुभाग काउंटर (पूछताछ काउंटर) पर उपलब्ध कराना होगा। आरक्षण के दावे के संबंध में अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में भी स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन उसके साथ निवास प्रमाणपत्र जरूरी है। इसके अलावा जाति प्रमाणपत्र समेत अन्य प्रकार के प्रमाणपत्रों के प्रारूप एवं अनुदेश की पीडीएफ भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

पीसीसी-2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून को है प्रस्तावित

uppsc - फोटो : Amar Ujala
यूपीपीएससी के कैलेंडर में पीसीसी-2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने 30 मार्च को घोषित किया था। पीसीएस अफसर के 988 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में 19 हजार 96 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था।

सभी सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग के सचिव जगदीश कहना है कि मेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा टलवाने के लिए लोक सेवा आयोग के सामने अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

uppsc - फोटो : amar ujala
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी चाहते हैं कि मुख्य परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए। इसके पीछे उनका तर्क है कि पहली बार पीसीएस मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर होने जा रही है।

नए पैटर्न पर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को काफी कम समय मिला है। ऐसे में परीक्षा को जुलाई-अगस्त तक के लिए टाल दिया जाए। इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग में हंगामा भी किया, जिसके बाद आयोग के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय ने अभ्यर्थियों से वार्ता की और ज्ञापन लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उनका प्रत्यावेदन विचार के लिए आयोग के समक्ष रखा जाएगा। इस पर आयोग ही कोई निर्णय लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें