फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड शिक्षा अधिकारी के 309 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 309 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को संक्षित विज्ञापन जारी कर दिया। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी और आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन शुक्रवार को आयोग की वेसाइट पर जारी किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन में आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु में छूट के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध रहेंगे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार वर्तमान में रिक्तियों की संख्या 309 है, जो विशेष परिस्थितियों में विभाग या शासन के अनुरोध पर घट-बढ़ सकती हैं।
इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो एक जुलाई 2019 को 21 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों और उन्हें 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए । यानी उनका जन्म दो जुलाई 1979 से पूर्व और एक जुलाई 1998 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांग अभ्यर्थियों की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें