उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/ विशेष चयन) परीक्षा-2024 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/ विशेष चयन) परीक्षा-2024 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी। आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है। 27 जून आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ चार जुलाई शाम पांच बजे तक आयोग को पंजीकृत डाक के माध्यम से या आयोग के गेट नंबर-तीन पर स्थित डाक अनुभाग के काउंटर (पूछताछ) पर उपलब्ध कराने होंगे। आयोग ने इस परीक्षा के तहत सहायक अभियंता के 609 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 7,358 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।