फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : फुल चल रही मुंबई और बंगलूरू की उड़ान, कनेक्टिंग फ्लाइट का मिल रहा विकल्प

Fri, 13 Jun 2025 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ उत्तराखंड व पूर्वोत्तर भारत के तमाम हिल स्टेशनों के नजदीकी स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। वहीं, प्रयागराज से मुंबई, हैदराबाद एवं बंगलूरू की सीधी उड़ान भी फुल चल रही है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ उत्तराखंड व पूर्वोत्तर भारत के तमाम हिल स्टेशनों के नजदीकी स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। वहीं, प्रयागराज से मुंबई, हैदराबाद एवं बंगलूरू की सीधी उड़ान भी फुल चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शहरों से दक्षिण भारत एवं गोवा की विमानन कंपनियां हवाई कनेक्टिविटी दे रही हैं। हालांकि मुंबई से लोगों को ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं।

विज्ञापन


इसका फायदा यह कि जिन लोगों को प्रयागराज से कोयंबटूर, मंगलूरू, तिरुपति, मैसूर, चेन्नई और गोवा समेत अन्य स्थानों पर जाना है वह प्रयागराज से विमान से मुंबई पहुंच रहे हैं। यहां से तीन सीधी उड़ानें मुंबई के लिए हैं। इसके अलावा दिल्ली के लिए दो, हैदराबाद, बंगलूरू, भुवनेश्वर, रायपुर, बिलासपुर के लिए भी एक-एक सीधी उड़ान है। फिलहाल प्रयागराज से 50 फीसदी से ज्यादा मुंबई ही जाना पसंद कर रहे हैं।

वहीं, प्रयागराज से मुंबई जाने वाले विमानों से चेन्नई, कोच्चि व गोवा आदि शहरों तक कनेक्टिंग फ्लाइट का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। राजरूपपुर के राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने गोवा के लिए अपनी टिकट बुक कराई है। यह सफर 5.10 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुंबई में डेढ़ घंटे का ब्रेक मिलेगा, वहां से दूसरी फ्लाइट गोवा ले जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय का कहना है कि मुंबई से देश के तकरीबन सभी एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान है। इसी वजह से विमानन कंपनियां वहां से तमाम शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन दे रही हैं।
विज्ञापन


यहां आने वालों से ज्यादा है जाने वाले यात्री

प्रयागराज एयरपोर्ट में एक से 12 जून तक के आंकड़ों में 10,795 यात्रियों का आगमन हुआ है। वहीं, 11,270 यात्री रवाना हुए। बीते दो दिन में यहां 1,835 यात्रियों का आगमन व 2,091 की रवानगी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें