फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : पेंटिंग बनाकर छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के बैनर तले रानीगंज के स्वामी करपात्री इंटर कालेज में आयोजित चित्र? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत शुक्रवार को रानीगंज बाजार स्थित स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कालेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण पर आधारित चित्र बनाकर समाज में महिलाओं की भूमिका बताई।
विज्ञापन

छात्राओं के प्रयास की सभी ने सराहना की। प्रधानाचार्य डा.रामकुमार पांडेय ने पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने पूरे मनोयोग से पेंटिंग प्रतियोगिता में चित्रण करना शुरू किया। विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर पेंटिंग बनाई।
इनके महत्व को दर्शाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य डा. रामकुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। उनमें कल्पनाएं बढ़ती हैं, सकारात्मक सोच का जन्म होता है। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। प्रतियोगिता में श्यामा प्रजापति, योगिता सोनी, संजना विश्वकर्मा, पूजन विश्वकर्मा, ललिता देवी की पेंटिंग की सराहना की गई। इस मौके पर शिक्षिका अंजू उपाध्याय, इंदू शुक्ला ने भी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें