पिछले दिनों चलती बस से धक्का दिए जाने और उसी बस की चपेट में आने से मारे गए छात्र अनुराग को इंसाफ दिलाने के लिए शनिवार की शाम झूंसी में सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे। हाथ में कैंडिल मार्च और अनुराग की फोटो के साथ पोस्टर लिए सैकड़ों छात्रों ने साफ कहा कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता और असली आरोपी जेल की सलाखों के पीछे नहीं जाते हैं। वे सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताते रहेंगे। इस दौरान छात्रों ने इलाकाई पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
फूलपुर निवासी अनुराग सिंह कसेरूआ खुर्द गांव स्थित जी सिंह डिग्री कॉलेज में बीएसई दितीय वर्ष का छात्रा था। वह झूंसी में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। 28 मई को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था। फूलपुर जाने वाली बस पर अनुराग सवार था। रास्ते में किराए में पांच रूपये कम देने को लेकर हुए विवाद में बस कंडक्टर ने उसे कॉलेज के पास नीचे ढकेल दिया था। हादसे में बस के पिछले चक्के की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित कॉलेज के छात्रों ने निजी बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी थी। हालांकि बाद में छात्र अनुराग के मामा अजय की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर से पूछताछ करने की भी जरूरत नहीं समझी। इससे आक्रोशित सैकड़ों छात्र शनिवार की शाम झूंसी में पुलिस बूथ के पास सड़क पर उतर गए।
छात्रों ने अनुराग को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पुलिस बूथ झूंसी थाने तक कैंडिल मार्च निकाला। हाथ में कैंडिल और छात्र अनुराग के तस्वीर से जुड़े पोस्टर लेकर छात्रों ने पूरे रास्ते पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा गया कि जब तक अनुराग को इंसाफ नहीं मिलेगा, उसकी आत्मा को भी शांति नहीं मिलेगी। पूरे मामले को लेकर छात्रों का प्रतिनिधि मंडल रविवार को जिले के आला अफसरों से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। कैंडिल मार्च में छात्र नेता जगदीश यादव, पवन यादव, सौरभ, गोपाल, गोलू, प्रांशू, आसिफ पठान, प्रिंस त्रिपाठी, अभिषेक यादव, प्रिंस सिंह बागी, मुकेश प्रधान, जीतू सिंह, अरविंद, आयुष आदि मौजूद रहे।
विभवनाथ भारती कोभारतीय जनता पार्टीके अनुसूचित जातिमोर्चे का प्रदेशमंत्री बनाए जानेपर कार्यकर्ताओं नेझूंसी में मिठाईबांटकर एक-दूसरेको बधाई दी।पूर्व जिला पंचायतसदस्य एवं भाजपानेता मनोज पासीकी अगुवाई मेंकार्यकर्ताओं ने बैठककर श्री भारतीको बधाई दी।कहा गया किश्री भारती कीईमानदारी और निष्ठाको देखकर हीउन पर इतनीबड़ी जिम्मेदारी पार्टीके शीर्ष नेत्तृवने सौंपी है।इस मौके परप्रमोद जायसवाल, दिलीप निषाद,ध्रुव निषाद, संजयसिंह यादव, विनोदजायसवाल, भूपेंद्र यादव, पंकजनिषाद, गंगाराम निषाद धर्मेंद्रगिरि, राकेश पांडेय,अशोक मिश्र, कमलेशपासी, दीपक निषाद,रामखेलावन कुशवाहा, चिंरजीवी लालआदि मौजूद रहे।
आवास विकास कालोनी में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू पासी के घर पर उमाशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक कर विभवनाथ को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी गई। संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश पासी ने किया। इस मौके पर अनिल, संतलाल कोरी, संजय शर्मा, देवतादीन पासी, रमेश शुक्ल, प्रभात पांडेय, कुसुम देवी, अनुराधा चौधरी आदि मौजूद रहे। हिन्दू धर्म रक्षा समिति ने कुंज विहारी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर विभवनाथ भारती के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी गई। इस मौके पर वेदमणि तिवारी, अनुज जायसवाल, आशीष पांडेय, धीरेंद्र यादव, लक्ष्मण प्रसाद, राकेश कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे।