निकाय चुनाव की जमकर तैयारी करें कार्यकर्ता : अनुप्रिया पटेल
प्रयागराज। अपना दल (एस) निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लडे़गी। पहली कोशिश होगी कि वह गठबंधन धर्म का पालन करते हुए यह चुनाव लड़े, लेकिन अगर यह संभव नहीं हुआ तो पार्टी अकेले ही निकाय चुनाव लड़ेगी। यह बातें एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बृहस्पतिवार की देर रात संगमनगरी पहुंचीं दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि निकाय चुनाव की तैयारी जमकर करें। पार्टी की ओर से टिकट केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। निकाय चुनाव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं मिलेगा। इस मौके पर गंगापार जिलाध्यक्ष भानू प्रताप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी धर्मराज पटेल बागी समेत राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद