फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन से जुड़ गई हैं देश विरोधी ताकतें : स्वतंत्र देव सिंह 

Thu, 17 Dec 2020 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

किसान आंदोलन के नाम पर विपक्षी दलों द्वारा की गई राजनीति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों की हमदर्द नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए के विरोध वाली देश विरोधी ताकतें किसान आंदोलन से भी जुड़ गई हैं। आंदोलन में शामिल कुछ लोग देश के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन


प्रयागराज के सहसों में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व सर्किट हाउस में संवाददाताओं से मुखातिब स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में जिस तरह से सीएए को लेकर माहौल बनाया गया, उसी तरह का काम कुछ ताकतें किसान आंदोलन के नाम पर कर रही हैं। कहा कि हाथरस कांड में साजिश रचने वाले भी किसानों के आंदोलन में शामिल हैं ।

prayagraj news : प्रयागराज में स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : prayagraj
सपा -बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां भी किसानों के नाम पर साजिश रच रही हैं। देश में जब भी चुनाव आता है, इसी तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की जाती हैं। आंदोलन में शामिल लोग बात करना ही नहीं चाहते, जबर्दस्ती जबरदस्ती किसी से कोई बात नहीं मनवाई जा सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन का फर्क पड़ेगा सवाल के जवाब में स्वतंत्र देव ने कहा कि किसान आंदोलन का 2022 के विधानसभा चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार पूरी तरह किसानों के साथ हैं, इसीलिये ज्यादातर किसान नये बिल के समर्थन में हैं।
विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज में स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करतीं भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : prayagraj
इसके पूर्व स्वतंत्र देव सिंह सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर भी गए। वहां मौजूद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया। कहा कि नेता एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से 2022 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के संकल्पित हो जाएं। इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, सुरेंद्र चौधरी, अरुण अग्रवाल, पार्षद पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र पांडेय, चंद्रिका पटेल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें