फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी सांसद अतुल राय की पुलिस जांच रिपोर्ट पर जवाब तलब

Mon, 01 Feb 2021 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांसद अतुल राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय के मामले की जांच सीओ द्वारा किए जाने के बाद उसकी रिपोर्ट अदालत में पेश न करने पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा है। राय पर लगे आरोपों की जांच एसएसपी वाराणसी के निर्देश पर सीओ भेलूपुर ने की थी। आरोप है कि जांच के बाद यह रिपोर्ट अदालत में नहीं भेजी गई। मामले की सुनवाई आठ फरवरी को होगी। 

विज्ञापन

अतुल राय की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति ओमप्रकाश ( सप्तम) ने यह आदेश दिया।  सुनवाई के दौरान राय के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि याची के पिता की अर्जी पर एसएसपी वाराणसी के निर्देश पर सीओ भेलूपुर द्वारा जांच की गई है। जांच कर सीओ ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी वाराणसी को दे दी। मगर इस रिपोर्ट को अभी तक कोर्ट में भेजा नहीं गया है।

 

राय के वकीलों का कहना है कि सीओ की रिपोर्ट के मुताबिक याची को एक साजिश के तहत योजना बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। कोर्ट अब आठ फरवरी को इस जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी। इस बीच कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर आदेश की प्रति एसएसपी वाराणसी को दिए जाने का निर्देश दिया है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें