फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकाली गई महिला को परेशान करने पर हाई कोर्ट में जवाब तलब

Thu, 08 Jul 2021 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज 

सार

कासगंज में घर से निकाली गई महिला को पुलिस के द्वारा परेशान किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसपी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से बाहर निकाली गई महिला को कासगंज पुलिस द्वारा परेशान करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एस एस पी अलीगढ़ व एस पी कासगंज से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है।  पूछा है कि  हर तरफ से ठुकराई गई महिला याची को पुलिस परेशान क्यों कर रही है।जिस पति ने दहेज की लालच में घर से बाहर कर दिया। पुलिस उसे जबरन उसी घर में क्यों भेज रही, जहां उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 9जुलाई को हलफनामा दाखिल न करने की दशा में महानिबंधक के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। हलफनामा दाखिल करने पर हाजिर नहीं होना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने बेबी वह अन्य की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि उसके भाइयों दिनेश,राजवीर,व,मामा फीलपांव, बीरेंद्र ने मिलकर उसकी शादी अतेंद्र सिंह से करवाई।

इसके बाद दहेज को लेकर पति व घर वाले प्रताड़ित करने लगे।2मई21को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।वह भाइयों व मामा के घर गयी। किसी ने आश्रय नहीं दिया। सब जगह से ठुकराई याची अपने दोस्त मुकेश के घर कासगंज में गई।
विज्ञापन


3मई को अलीगढ़ के दावों थाने में शिकायत दर्ज कराई है।और पुलिस उसे अपने पति के साथ जबरन भेज रही है। जहां उसकी मौत हो सकती है।पति के साथ न जाने पर पुलिस परेशान कर रही है।जिसपर यह याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें