फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, 611 पदों पर होनी है भर्ती

Thu, 12 Jan 2023 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जनवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 21 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 9948 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6153 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
UPPSC 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्साधिकारी आयुर्वेद (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2022 की उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी कर दी। अभ्यर्थियों से 19 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गईं हैं।

विज्ञापन


चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जनवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 21 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 9948 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6153 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा के चार दिन बार ही आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर दी। 

आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार चारों सिरीज (ए, बी, सी, डी) की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर 18 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तरकुंजी देख लें और यदि प्रश्नोत्तरों को लेकर कोई विसंगति लगती है तो अपना प्रत्यावेदन/आपत्ति संगत साक्ष्य सहित निर्धारित प्रारूप में डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर 19 जनवरी को शाम पांच बजे तक उपलब्ध करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें