फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिविल लाइन थाने बीएसएनएल के दफ्तर में लगी भीषण आग, इसी भवन में है ईडी का भी दफ्तर

Thu, 12 Jan 2023 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस थाने के पीछे स्थित बीएसएनल की पुरानी बिल्डिंग में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि थोड़ी ही देर में वहां फाइलें और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाने के पीछे स्थित बीएसएनल की पुरानी बिल्डिंग में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि थोड़ी ही देर में वहां फाइलें और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


नवाब यूसुफ रोड पर स्थित बीएसएनएल की पुरानी बिल्डिंग में बृहस्पतिवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही सीएफओ आरके पांडेय के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। उस समय आग ने भीषण रुख अख्तियार कर लिया था। आसपास गाढ़ा धुआं भर गया था। अगलबगल के दफ्तरों को खाली करा लिया गया। ईडी का दफ्तर भी पुरानी बिल्डिंग के सामने है। काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

सीएफओ ने बताया कि पुरानी फाइलें और फर्नीचर जल गए। धुआं बहुत ज्यादा होने के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए थे। इस दौरान बीएसएनएल के महाप्रबंधक रमेश प्रसाद, उप महाप्रबंधक अनिल कुमार, अजय केसरी और भवन प्रभारी राजेश कुशवाहा आदि अधिकारी पहुंचे। जहां पर आग लगी, वहां अब कोई नहीं बैठता। वहां ताला लगा रहता है। 
विज्ञापन


पीआरओ आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। पुरानी फाइलें थीं, जो कोई बहुत महत्वपूर्ण नहीं थीं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें