फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : सूरत के लिए मिली एक और सीधी, ट्रेन, उज्जैन के रास्तेे होगा संचालन

Mon, 03 Oct 2022 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गाड़ी संख्या 20962 बनारस-उधना बुधवार शाम 5.50 बजे बनारस से चलेगी। जो ज्ञानपुर रुकते हुए रात 8.20 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 8.25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। सूरत के उधना के लिए रेलवे एक सीधी ट्रेन शुरू करने जा रहा है। बनारस से उधना के लिए सुपरफास्ट श्रेणी की इस ट्रेन का संचालन पांच अक्तूबर से शुरू होगा। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन वाया उज्जैन होकर प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में प्रत्येक बुधवार को यह ट्रेन प्रयागराज आएगी।

विज्ञापन



गाड़ी संख्या 20962 बनारस-उधना बुधवार शाम 5.50 बजे बनारस से चलेगी। जो ज्ञानपुर रुकते हुए रात 8.20 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 8.25 बजे रवाना होगी। इस दौरान ट्रेन फतेहपुर, कानपुर के गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, मालनपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, ब्यावरा राजगढ़, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा रुकते हुए रात 8.35 बजे उधना पहुंच जाएगी। 


वापसी में 20961 उधना से प्रत्येक मंगलवार 11 अक्तूबर की सुबह 7.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.25 बजे प्रयागराज एवं सुबह 10.50 बजे बनारस पहुंच जाएगी। इसके पूर्व स्पेशल ट्रेन के रूप में चार अक्तूबर को 09013 उधना-बनारस सुबह 10.30 बजे चलकर पांच अक्तूबर की सुबह 11 बजे प्रयागराज एवं 1.45 बजे बनारस पहुंचेगी। 24 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 12, एसी थ्री के चार, एसी टू और एसएलआर के दो-दो एवं साधारण श्रेणी के चार कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें