prayagraj news : गंगा में मिले लावारिश शव का अंतिम संस्कार करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
बारिश से गंगा में कटान का खतरा और बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को फाफामऊ घाट पर कटान से रेत में दबा एक और शव बाहर दिखने लगा। जानकारी मिलने के बाद शव को बाहर निकलवा कर अंतिम संस्कार कराया गया। पहली बार फाफामऊ घाट पर रेत से निकले लावारिस शव को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ अब तक कटान की वजह से रेत से बाहर आने वाले शवों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
फिलहाल बारिश से हो रही कटान को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में जान गंवाने वाले तमाम लोगों के शवों को जगह न मिलने की वजह से रेत में ही दफना दिया गया था। फाफामऊ घाट पर रेत में दफनाए गए शवों के बाहर आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को एक और शव रेत से बाहर दिखने के बाद घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई। सुबह एक और शव बाहर आने की जानकारी मिलने पर जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए।