जमीन निगल गई या आसमान खा गया
उमेश पाल की हत्या के बाद से ही माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब, अतीक की बहन आयशा नूरी, शूटर अरमान, साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम फरार हो गए हैं। पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम हो गईं, लेकिन यह हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने इसकी खोजबीन के लिए हर तरकीब अपना और कई राज्यों में अलर्ट जारी किया, लेकिन इनकी भनक नहीं लग सकी है।
अतीक, अशरफ और असद की मिट्टी में भी नहीं पहुंची
शाइस्ता परवीन और जैनब अपने पति अतीक और अशरफ के साथ ही बेटे असद की मिट्टी में भी नहीं पहुंची। पुलिस को आशंका थी कि वह मिट्टी में जरूर आएंगी और इसके लिए नाकेबंदी की गई थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इनकी धरपकड़ नहीं हो सकी।
कुर्की के लिए नोटिस किया जा चुका है चस्पा
पुलिस ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर, अरमान सहित अतीक की बहन आयशा नूरी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बावजूद इसके यह हाजिर नहीं हो सके हैं।