फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शाइन सिटी के सीएमडी व उसके भाई पर एक और मुकदमा, धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 29 Sep 2025 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आशिफ नसीम और विनोद कुमार वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आशिफ नसीम और विनोद कुमार वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि निवेश के नाम पर उन्होंने 4.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


टैगोर टाउन निवासी मृत्युंजय सिंह ने पुलिस को बताया कि 2013 में राशिद व आशिफ ने शाइन सिटी प्राइवेट के नाम से सिविल लाइंस में कार्यालय खोला था। कंपनी की स्कीमों का प्रचार प्रसार किया गया। स्कीम की विस्तार से जानकारी के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां पर विनोद कुमार वर्मा मिला। उसने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर कई स्कीमों के बारे में जानकारी दी।

झांसे में आकर बेटी सौम्या सिंह और स्वयं के नाम से 4.90 लाख रुपये निवेश कर दिए। एक वर्ष बाद मुनाफे के साथ धनराशि वापस करने के लिए कहा गया लेकिन कंपनी ने रुपये वापस नहीं किए। जनवरी 2020 में बेटी सौम्या की मौत हो गई। कंपनी कार्यालय पर गया तो वहां जानकारी हुई की सभी धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। शिकायत सिविल लाइंस थाने व पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें