फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूरामुफ्ती में किशोरी से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी फारूक अहमद को मनौरी न्यू रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फारूक ने मुख्य आरोपी मुशर्रफ संग मिलकर किशोरी को अगवा करने में सहयोग किया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र निवासी ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही मुशर्रफ और उसके तीन साथियों ने 14 वर्षीय बेटी को जबरन घर से उठा ले गए। आरोप है कि विरोध करने पर किशोरी के साथ सिगरेट से दागकर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध हालत में घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग गए थे।
एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी मुशर्रफ की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उसका इलाज चल रहा है। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें