फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम फाइलों से ‘जिंदा’ होगा इतिहास

Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
सुरभि गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
झंडा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला प्रशासन के स्टोर में अरसे से दबे सैकड़ों गुमनाम दस्तावेज अब सामने आ सकेंगे। ये दस्तावेज इलाहाबाद के उस इतिहास को जिंदा करेंगे जो अब तक दफन था। प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय अभिलेखागार को जल्द ही सुपुर्द की जाने वाली 510 फाइलों में 1857 से 1968 तक का इतिहास दर्ज है। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन में इलाहाबाद के लोगों के योगदान सहित प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन स्टोर में अभिलेखागार की टीम बीते एक वर्ष से दस्तावेजों को खंगाल रही थी। वर्ष भर की मेहनत के बाद 510 फाइलों का पता चल सका है जिसमें सविनय अवज्ञा आंदोलन, किसान आंदोलन, लगान आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, सत्याग्रहों में संगम नगरी के योगदान सहित अन्य प्रमुख घटनाओं का जिक्र है। 

माना जा रहा है कि इन फाइलों में नवाबगंज, शंकरगढ़, सरायअकिल, हंडिया, मुट्ठीगंज, फूलपुर, सराय ममरेज, कर्नलगंज, करछना, घूरपुर, दारागंज, मांडा, मेजा थानों में दर्ज मुकदमों का विवरण है। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में हुए आंदोलनों के दौरान महिलाओं और पुरुषों की सहभागिता का पता भी चल सकेगा। इसके अतिरिक्त कई फाइलें माघ मेले की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दे सकेंगी। क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी अमित कुमार अग्निहोत्री के मुताबिक फाइलें अभिलेखागार तक लाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है। अभिलेखागार में इन फाइलों के आने के बाद शोध विद्यार्थियों को शोध कार्य में मदद मिल सकेगी। इन फाइलों में आजादी के आंदोलन से जुड़े काफी अहम संदर्भ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 खास-खास
0 1942 के आंदोलन से जुड़ीं 72 फाइलें
0 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ीं पांच फाइलें
0 शेष फाइलें विभिन्न आंदोलनों में देशभक्तों, क्रांतिकारियों पर चले मुकदमों से संबंधित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें