फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से, 2832 स्कूलों में 3.17 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 08 Mar 2026 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी। मूल्यांकन का काम भी परीक्षा के साथ ही होगा। कक्षा एक में मौखिक, जबकि दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक दोनों तरह से परीक्षाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी। मूल्यांकन का काम भी परीक्षा के साथ ही होगा। कक्षा एक में मौखिक, जबकि दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक दोनों तरह से परीक्षाएं देनी होंगी। जिले के 2832 परिषदीय स्कूलों में तीन लाख 17 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 30 मार्च को छात्र व अभिभावकों के साथ बैठक में रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा के लिए जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर बीएसए को उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि छपाई कराकर 15 मार्च तक संबंधित ब्लॉक के बीईओ के माध्यम से विद्यालयों में पेपर भेज दिए जाएंगे। कक्षा दो, तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 50-50 अंकों और चार व कक्षा पांच में लिखित व मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 70 और 30 अंकों का रहेगा। 

आठवीं तक के विद्यार्थियों की होगी लिखित परीक्षा

कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थी 50 अंकों की लिखित परीक्षा देंगे। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक व दीर्घ उत्तरी प्रश्न 10 अंक के होंगे। वार्षिक परीक्षा में लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी व मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक निर्धारित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें