फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पर संगम की रेती से शनि अखाड़े का एलान

विज्ञापन
Announcement of Shani Arena from spring confluence
विज्ञापन
वसंत पर संगम की रेती से शनि अखाड़े के गठन का एलान
विज्ञापन

प्रयागराज। वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को संगम तट से शनि अखाड़े के गठन का एलान किया गया। माघ मेले में इस अखाड़े की विधिवत नींव सात फरवरी को रखी जाएगी। न्याय के देवता शनिदेव पर आधारित यह अब तक का 16वां अखाड़ा होगा।
संतों के अब तक के सर्व मान्य 13 अखाड़ों के बाद बीते महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा अस्तित्व में आया था। इससे पहले कुछ स्वयंभू अखाड़े भी गठित हुए हैं। इनमें गैर बराबरी रोकने के लिए दलित साधु परिषद अखाड़ा और परी अखाड़ा के नाम शामिल हैं। इस बीच वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को सेक्टर पांच स्थित शनि सेवा समिति के शिविर अलौकिक शनि धाम में नए अखाड़े के गठन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिधाम पीठाधीश्वर प्रवीण महाराज की मौजूदगी में अखाड़े की घोषणा सात फरवरी को संगम तट पर सविधि पूजा के साथ की जाएगी। आश्रम की प्रवक्ता हाईकोर्ट की एडवोकेट सुनीता शर्मा ने बताया कि इससे पहले शनिधाम शिविर सेक्टर चार से गंगोली शिवाला, ओल्ड जीटी मार्ग, तुलसी मार्ग, त्रिवेणी मार्ग होते हुए शनि देव की शोभायात्रा संगम तट पर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े की सवारियां भी शामि होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें