फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों की याद में प्रस्तुत किया नाटक

Thu, 20 Feb 2020 01:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक एवं सहगामी गतिविधि प्रकोष्ठ की ओर से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौकेपर कॉलेज के छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में अनुराग एवं टीम की ओर से नाटक प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर गणेश नृत्य नाटिका, लोकगीत, मिमिक्री एवं ‘मेरे ढोलना’ गीत पर मुस्कान पाठक ने नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अनीता सेनगुप्ता के निर्देशन में पूरा आयोजन हुआ। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र मुख्य अतिथि रहे।

ओएनजीसी के वरिष्ठ प्रबंधक कमलेश्वर तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य जटाशंकर श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव मौजूद रहे। स्वागत प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंहने किया। इस मौके पर कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रतियोगिता केप्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें