फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : एलपीजी टैंकर हादसे में झुलसे अनिल ने भी तोड़ा दम, कोखराज टोल प्लाजा के पास लगी थी आग

Thu, 02 Jul 2026 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून को गैस टैंकर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे हंडिया के बिजवनियापुर जरांव निवासी अनिल कुमार बिंद (30) ने बुधवार दोपहर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टैंकर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में जला टैंकर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून को गैस टैंकर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे हंडिया के बिजवनियापुर जरांव निवासी अनिल कुमार बिंद (30) ने बुधवार दोपहर अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसआरएन चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा है।

विज्ञापन


हंडिया के बिजवनियापुर जरांव निवासी अनिल कुमार बिंद सूरत की कपड़े की फैक्टरी में काम करते थे। पत्नी संगीता देवी ने बताया कि एक महीना पहले वह घर लौटे थे। 26 जून को वह परिवार के साथ कड़ाधाम जा रहे थे। पिकअप में सवार अनिल परिवार के लोगों के साथ जब सुबह करीब छह बजे सिरोही टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसके बाद वह टोल प्लाजा स्थित शौचालय में चले गए। इसी दौरान गैस टैंकर में अचानक आग लगी और तेज धमाका हुआ।

अनिल गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल लाया गया। छह दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार दोपहर अनिल ने दम तोड़ दिाय। अनिल के परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा तीन छोटे बच्चे रागिनी (10), चांदनी (7) और चंद्रकांत (4) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों का अभी भी चल रहा इलाज

सिहोरी टोल प्लाजा पर हुए हादसे में झुलसे तीन लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी अतुल मिश्रा, सीधी निवासी कृष्ण पाल मौर्या और रायबरेली निवासी हीरामणि उर्फ शुभम सिंह शामिल हैं। इनका एसआरएन के बर्न यूनिट में चल रहा है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन ने बताया कि दो मरीजों की हालत सामान्य है लेकिन हीरामणि को आईसीयू में ही रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें