फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अनिल का फिर कब्जा

Wed, 23 Sep 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कैट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह ने फिर से जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा महासचिव, कोषाधिकारी के एक-एक पद और कोषाध्यक्ष के छह पदों के परिणाम भी मंगलवार आधी रात घोषित कर दिए गए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों ने जीत का जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


कैट बार एसोसिएशन के लिए मंगलवार को दिन में मतदान हुआ और वोटिंग का समय पूरा होते ही मतगणना शुरू करा दी गई। परिणाम रात 12 बजे के आसपास घोषित किया गया। चुनाव के रिटर्निंग अफसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अनिल कुमार सिंह 567 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

इसके अलावा देवेंद्र प्रताप सिंह 414 मतों के साथ महासचिव और ममता शर्मा 506 मतों के साथ कोषाधिकारी के पद पर निर्वाचित हुई हैं। उपाध्यक्ष के छह पदों के लिए नौ दावेदार चुनाव मैदान में थे। रिटर्निंग अफसर के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश सिंह, जितेंद्र नायक, शेर बहादुर सिंह, एमके उपाध्याय, नीरज द्विवेदी और जाहिदा जामीन को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें